देखें किस महाविधालय को 10 वर्षों के बाद मिला स्थायी प्राचार्य

रिपोर्ट – न्यूज़ डेस्क

शेखपुरा – मुंगेर विश्वविद्यालय, मुंगेर द्वारा गठित चयन समिति एवं संजय गांधी स्मारक महिला महाविद्यालय शेखपुरा के तदर्थ समिति के निर्णयानुसार 10 वर्षों बाद स्थायी प्राचार्य के रूप में डॉ० राजीव कुमार की नियुक्ति की गई है। नियुक्ति हेतु तदर्थ समिति के निर्णय के आलोक में 6 सदस्यीय कमिटी का गठन माननीय कुलपति, मुंगेर विश्वविद्यालय, मुंगेर द्वारा किया गया, जिसमे।
1. प्रो (डॉ०) आशुतोष कुमार, सचिव, तदर्थ समिति-सह-प्राचार्य बी०आर०एम० कॉलेज, बड़हिया- चयन समिति के अध्यक्ष बनाये गये एवं सदस्य के रूप में.
2. ⁠डॉ० कन्हैया पासवान, पूर्व विभागाध्यक्ष, पी०जी० डिपार्टमेंट, पटना विश्वविद्यालय
3. ⁠डॉ० उग्रमोहन झा, पूर्व विभागाध्यक्ष, पी०जी० डिपार्टमेंट, टी०एम०बी०यू०, भागलपुर।
4. ⁠डॉ० दयानंद राय, पूर्व विभागाध्यक्ष, पी०जी० डिपार्टमेंट, टी०एम०बी०यू०, भागलपुर।
5. ⁠प्रो० (डॉ०) रामविलास सिंह, पूर्व प्राचार्य, एस०के०आर० कॉलेज, बरबीघा।
6. ⁠प्रो० शिवशंकर आज़ाद, पूर्व प्राचार्य, एम०एस० कॉलेज अलौली, खगड़िया बनाये गये। समिति के देखरेख में ही 02 अगस्त 2024 को अन्तर्विक्षा एवं दस्तावेज के आधार पर डॉ० राजीव कुमार को संजय गांधी स्मारक महिला महाविद्यालय का स्थायी प्राचार्य के पद पर नियुक्त किया गया। नियुक्ति के उपरांत ही आज 05 अगस्त को प्राचार्य को तदर्थ समिति के अध्यक्ष अंजेश कुमार के द्वारा नियुक्ति पत्र दिया गया एवं पुष्पगुच्छ से सम्मानित कर बधाई एवं शुभकामना प्रेषित की गई। इस अवसर पर संबोधन में उन्होंने प्राचार्य को कुछ निर्देश भी दिये जिसमें कॉलेज की विधि व्यवस्था चुस्त एवं दुरुस्त हो सके। प्रो० (डॉ०) आशुतोष कुमार, सचिव, तदर्थ समिति के द्वारा भी बधाई एवं शुभकामना दी गई एवं विश्वास जताया गया कि एक अच्छी एवं कुशल नेतृत्व का प्रदर्शन अपने कार्यकाल में प्राचार्य करेंगे। इस अवसर पर बधाई एवं शुभकामना देने वालों में संजय गांधी समारक महिला महाविद्यालय के बरसर शशी कुमार सिंह, रामाधार शर्मा, दीपक कुमार, गिरीष कुमार सिंह, सुधीर कुमार सिंह, नागेश कुमार एवं अन्य शैक्षणिक एवं ग़ैर शैक्षणिक कर्मियों की उपस्थिति रही।

 

Leave a Comment