हत्या या हादसा, तेजाव छिड़ककर मारने का आरोप, गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

रिपोर्ट – धर्मेंद्र कुमार

शेखपुरा- मामला जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुतुबचक गांव का है।जहां खेत में धान रोपनी के लिए बाइक से सुबह करीब 6 बजे पंकज सिंह नामक व्यक्ति के द्वारा वैशाखी मांझी को ले जाया गया था। लेकिन दिन के करीब 11 बजे उनकी लाश ओनमा कॉलेज ऑफ टीचर ट्रेनिंग सेंटर के पीछे से बरामद किया गया है।वही मृतक वैशाखी मांझी के बेटे अनिल कुमार ने बताया की पिता की लाश कॉलेज के पीछे होने की सुचना मिली जब घटना स्थल पर गया तो मेरे पिता मृत अवस्था में पड़े थे। पुलिस को भी इसकी सुचना दी गई है। वही मृतक वैशाखी मांझी के समधी भोला मांझी ने बताया की ऐसा प्रतीत होता है की तेजाव छिड़ककर हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है। वही स्थानीय शेखोपुरसराय थाना में तैनात चौकीदार ने कहा की करंट लगने से मौत हुई है। बहरहाल वैशाखी मांझी की अगर करंट से मौत हुई है तो घटना स्थल पर कोई तार नहीं होने की बात बताई गई है। ऐसे में जब घटना स्थल पर कोई तार है ही नही तो करंट से मौत कैसे हुई है बड़ा सवाल है। गौरतलब को परिजनों ने तेजाव छीड़ककर हत्या का आरोप लगाया है लेकिन उनकी किसी से कोई दुश्मनी भी नही है तो आखिर वैशाखी मांझी की हत्या किसने की बड़ा सवाल है। इधर घटना की सूचना मिलते ही बरबीघा थाना अध्यक्ष वैभव कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।थानाध्यक्ष वैभव कुमार ने बताया कि शव को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा कि किसी हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से मृतक की मौत हुई होगी। कार्रवाई से डर से किसी ने उसके शव को लाकर पाइन में फेंक दिया होगा। करीब 3 घंटे तक न्याय की मांग को लेकर ग्रामीण सड़क जाम किये रहे। इस दौरान कई थानों के पुलिस और वरीय पदाधिकारी को भी मौके पर पहुंचना पड़ गया।

 

Leave a Comment