अपने प्रतिष्ठानों में अलार्म और सीसीटीवी लगाने का थानाध्यक्ष ने किया अपील

रिपोर्ट – धर्मेंद्र कुमार

शेखपुरा- नगर परिषद के शहरी क्षेत्र में पड़ने बाले ज्वेलरी शॉप के ऑनर के साथ थानाध्यक्ष ने बैठक किया। इस बैठक में हाल के दिनों में जो घटनाएं घटी हैं, उसे लेकर भी चर्चा की गई,भविष्य में जेवर दुकानों में लूट की घटना को अपराधी अंजाम न दे पाए,इसे लेकर ज्वेलर्स दुकान मालिक को कई सुझाव दिए.वहीं दूसरी तरफ थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि नगर परिषद के शहरी क्षेत्र में करीब 60 से ज्यादा जेवरात की दुकान है जब किसी संदिग्ध व्यक्ति को अगर अपने प्रतिष्ठान के आसपास लगातार देख रहे हैं. तो उसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें.सीसीटीवी और अलार्म जरूर लगाए इस बैठक के दौरान थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने सभी जेवर दुकानदारों से यह अपील की है कि वह अपने-अपने प्रतिष्ठानों में उच्च क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरे लगाएं, केवल दुकान के अंदर ही बल्कि दुकान के आसपास भी कैमरे लगाए ताकि अगर कोई संदिग्ध दिखे तो उसकी पहचान की जा सके, वहीं जेवर दुकानदारों को अपने दुकान में अलार्म सिस्टम जरूर लगाना चाहिए यह काफी सस्ता होता है जिसे हर दुकानदार खरीद सकता है. घटना के समय कोई ना कोई कर्मचारी मौका देखकर अलार्म को बजा सकता है,जिसके बाद पुलिस अलर्ट हो सकती है.

Leave a Comment