नहीं थम रही है संविदा कर्मीयों का बहिष्कार लगातार नौबे दिन भी जारी

रिपोर्ट – चतुरानंद मिश्रा

शेखपुरा – ज़िला के बरबीघा प्रखण्ड में संविदा कर्मी अपनी मांगों को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारियों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरबीघा, शेखोपुर सराय , चेवाड़ा, अरयरी आदि प्रखंड में संविदा कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार करने में जुड़े हैं। आज़ हड़ताल के नावें दीन भी किसी प्रकार का स्वस्थ्य विभाग के वरीय पदाधिकारी के द्वारा उचित मांगों को लेकर कोइ भी अस्वासन नहीं दिया जा सका है। जिसे लेकर आंदोलन कारी जमकर आंदोलन करने में जुड़े है। और कई जगहों पर बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय का पुतला दहन कर कार्य का बहिष्कार किया। सभी कर्मी अपना – आक्रोश जताते हुए सरकार और स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ जमकर – नारेबाजी की। एनएचएम कर्मियों ने कहा कि इतने दिन बीत गये हैं, – लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई भी सकारात्मक पहल नहीं की गयी है। कर्मियों ने कहा कि यहां तक की अपने हक की मांग करने पर हम कर्मियों के ऊपर जो आंदोलन में शामिल है। उन्हें चिन्हित कर उन पर एफआईआर दर्ज कराया जा रहा है। इससे हम डरने वाले नहीं है, जब तक हमारी मांगों को लेकर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जाता तब तक हम सभी का अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी रहेगा। हमारी मांग पूरी तरह से जायज है। हमारी मांगे है की समान कार्य समान वेतन दिया जाय, फेस अटेंडेंस को लेकर कोई भेदभाव नहीं किया जाए। एनएचएम संविदा कर्मियों को यदि फेस अटेंडेंस बनाना है तो इसका हम विरोध नहीं करते हैं.बल्कि यह नियम स्थाई कर्मियों के ऊपर भी लागू किया जाए, संविदा कर्मियों का नियमितिकरण एवं पब्लिक हैल्थ कैडर का निर्माण हो, ससमय वेतन उपलब्ध कराया जाय, पिछले पांच माह का बकाया वेतन उपलब्ध कराया जाय, फ्रांस सिस्टम अगर लागू हो तो स्वास्थ विभाग में सभी के लिए समान रूप से लागू हो, सुदूर स्थानों पर स्वास्थकर्मियों की ड्यूटी बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में होने आवागमन के साधन एवं नेटवर्क की अपर्याप्तता के कारण संभव नहीं है। मौके पर सीएचओ काजल कुमारी ब्लॉक कोर्डिनेटर , साधना सिन्हा सी एच ओ ,रूपम राज सी एच ओ नीलू कुमारी, ज्योति कुमारी सी एच ओ, रूपा कुमारी एएनएम आर ब्लॉक कोर्डिनेटर,आरती, वीना , रश्मी सिन्हा एवं अन्य एएनएम आर, कुंदन कुमार वर्मा फार्मासिस्ट आदि उपस्थित थें.

Leave a Comment