जनकल्याणकारी में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं अपराध के खिलाफ निकाला मोर्चा दिया धरना किया प्रदर्शन

रिपोर्ट – चतुरानंद मिश्रा

शेखपुरसराय – भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी अरियरी अंचल कमिटी की ओर से राजव्यापी आंदोलन के तहत सीपीआई कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने निकाला जनकल्याणकारी में व्याप्त भ्रष्ट्राचार एवम बढ़ते अपराध के खिलाफ़ आंदोलन इस संबंध में जानकारी देते हुए सीपीआई कार्यकर्त्ता कर्यानंद शर्मा ने बताया की अरियरी प्रखंड कार्यालय सह अंचल कार्यालय से जनकल्याणकारी में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं अपराध के खिलाफ पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा जमकर प्रदर्शन किया गया। जिसके तहत कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार एवं अपराध के खिलाफ जुझारूपुर्ण नारा लगाया। सीपीआई के इस प्रदर्शन ने अंचल कार्यालय को हिला दिया पार्टी के मजबूती और अपराध के खिलाफ आंदोलन करने के लिए बड़ी संख्या में किसान-मजदूर,छात्र-नौजवान एवं महिलाएं अंचल में पहुंच कर पार्टी एकता का परिचय देते हुऐ धरना प्रदर्शन किया। और पार्टी सभा का संचालन कर सभा की अध्यक्षता सुप्रसिद्ध कम्युनिस्ट नेता रामदास के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान उन्होंने आंदोलनकारी को संबोधित करते हुए कहा की सीपीआई के राज्य केंद्र सरकार के जन विरोधी रवैया के वजह से देश की जनमानस तंग और तवाह है। देश के अंदर आसमान छुटी महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी, छात्र विरोधी नितियां इसकी प्रमाण है।उन्होंने कहा कि हमारा बिहार राज्य काफी पिछड़ा राज्य है और इसीलिए दस्को से हम बिहार वासियों ने बिहार राज्य के विशेष दर्जा की मांग केंद्र सरकार से करते रहे हैं पर केंद्र सरकार ने बिहार वासियों को अपमानित करते हुए विशेष राज्य की दर्जा को खारिज कर दिया है।पांडेय ने कहा कि बिहार के अंदर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और अपराध फल- फूल रहा है, जिससे शेखपुरा भी वंचित नहीं है।उन्होंने कहा कि अरियरी थाना में दो महीने के अंदर तीन बड़ी अपराधिक घटनाएं घटी है, इसी तरह संपूर्ण जिला के निवासी भी अपराध के साए में जीने को बेबस है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से आवाहन करते हुए कहा कि अपराध और भ्रष्टाचार भी रहे और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी भी रहे यह संभव नहीं है, आप सभी कार्यकर्ताओं को इसके खिलाफ धारदार तरीके से संघर्ष और आंदोलन को तेज करने की आवश्यकता है, गांव-गांव में जन-गोलबंदी कर आगे की लड़ाई का रणनीति बनाबे। बोहिं कार्यकारिणी सदस्य सह जिला सचिव प्रभात कुमार पांडेय ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन के राष्ट्रीय सचिव रौशन कुमार सिन्हा ने सभा को संबोधित करते हुऐ कहा की देश की सरकार बेरोजगार नौजवानों और छात्रों के अहितकर साबित हो रही है केंद्र सरकार के नितियो के वजह से नौजवानों के भविष्य अंधकार में है अपराध चरम पर है, हाल ही मे आपके अरियरी थाना में ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन के पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और सीपीआई के राज्य कार्यकारणी सदस्य सह शेखपुरा जिला सचिव प्रभात कुमार पांडेय पर हुए जानलेवा हमला के साजिश कर्ता और सहयोगियों कि पता करने में पुलिस असफल रही है ,ना तो उसकी गिरफ्तारी ना ही उसके लिए कोई ठोस कदम पुलिस उठा रही है। अपराधी के फेसबुक आईडी और खुलेआम घूम-घूम कर हाथ में पिस्तौल लहराते धमकी दे रहे हैं सीपीआई नेता के परिवार और समर्थकों पर भी खतरा मंडरा रही है। पुलिस का भय ही अपराधियों के ऊपर से उठ गया है।शेखपुरा जिला समेत संपूर्ण बिहार अपराध के साए में जीने को बेवस है।उन्होंने आवाहन करते हुए कहा कि आप सभी नौजवानों को संगठित होकर जुल्म के खिलाफ आंदोलन और संघर्ष को तेज करने की आवश्यकता है। सीपीआई के सहायक जिला सचिव गुलेश्वर यादव एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य नीधीश कुमार गोलू ने अपने संबोधन में बताया की जिले में राशन कार्डधारी को केवाईसी के नाम पर बड़े पैमाने पर गरीब मजदूरों का नाम काटने की साजिश किया जा रहा है, जबकि बड़े पैमाने पर लाभुक राशन लेने से अभी भी वंचित हैं। बृद्धा विधवा पेंशन में भयानक तकनीकी गडकरियों के वजह से कई लाभुक वंचित रह जा रहे हैं, जबकि सरकार को इन्हें गुजर बसर करने के लिए 5000 प्रति माह देने का प्रबंध करें किसानों को हालात बद से बतर हो रही है, क्षेत्र के अंदर बिजली की आंख मिचौली कम वोल्टेज के वजह से किसान की खेती पर पूरा असर पड़ रहा है, किसानों के बड़े पैमाने पर निजी नलकूप देने एवं गांव में पीने का पानी प्रबंध करने का व्यवस्था जल्द करना पड़ेगा, गरीबों को पक्का मकान एवं भूमिहीनों को 5 डिसमिल जमीन देने की गारंटी भी करनी होगी यदि ऐसा नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में जान गोलबंदी कर संघर्ष की धार को और तेज किया जाएगा ।आंदोलन में सहायक अंचल सचिव अनिल कुमार दास, रविंद्र कुमार जिला कार्यकारिणी सदस्य धनंजय पांडेय, जीशान रिजवी,सुखदेव रविदास, तेजो मांझी, सुखिया देवी, प्यारे चौहान अजय पांडेय, शिव शंकर महतो सुनील रविदास करू रविदास समेत बड़ी संख्या में किसान-मजदूर, छात्र-नौजवान एवं महिलाएं धरना और प्रदर्शन में शामिल हुए।

Leave a Comment