ग्रामीणों के माँग को लेकर नवयुक्त सांसद को सौंपा ज्ञापन, लगाई मदद की लगाई गुहार

रिपोर्ट – चतुरनंद मिश्रा

बरबीघा- प्रखण्ड के नरसिंह पूर के दर्जनों किसानों ने नवादा लोकसभा के नए सांसद को ज्ञापन सौप मदद करने का गुहार लगाया है। बता दें की केंद सरकार के रेल मंत्रालय के द्वारा बृहत पैमाने पर बड़े शहरों से छोटे छोटे शहरों को जोड़ने के लिए वर्षों से रेलवे लाइन को बिछाने का काम संचालित हैं। एसे में सवाल उठता है कि ग्रामीण किसान जिनके खेत से होकर रेलवे लाइन गुजरी हैं। जहां बृहत पैमाने पर किसान अपने फ़सल को उगा कर अपनी बेरोजगारी को दूर करते हैं। जिनका एक मात्र सहारा कृषि हीं होता है। एसे किसान के खेत रेलवे लाईन बिछाए जानें से दो भागों में विभक्त हों जाता हैं। जहां किसान के द्वारा कृषि उपकरण ले जानें में काफ़ी समस्या उत्पन्न हो रही हैं । रेलवे के द्वारा ग्रामीण खेतिहर के खेत से लाईन तो बिछाई जा चुकी है। परंतु किसानों के कृषि कार्य हेतू भविष्य के लिए तनिक नही सोचा गया है। की आखिर कर किसान अपनी कृषि कार्य को लाईन पार कर के करेंगे। यदि धान रोपाई के समय उन्हें ट्रैक्टर खेत में ले जाना पड़े तो लाईन को किस तरह से पार करेंगे। ज़िले में धान रोपाई के लिए सही समय पर वर्षा का न होने से सुखाड़ की स्थिति उत्पन्न हो चुकी है । तदोपरान्त भी किसान फिटर और मोटर के जरिए धान रोपाई में जुड़े हैं। जिसे लेकर पाइप बिछा कर एक खेत से दूसरी खेत तक पानी ले जाते हैं। रेलवे लाइन बिछने से उन किसानों को काफ़ी समस्या उत्पन्न हो चुकी है। रेलवे के द्वारा लाइन बिछाई जानें के क्रम में पूल का निर्माण नहीं किए जानें से किसान के आगे कृषि कार्य करने के लिए घोर समस्या उत्पन्न हो चुकी है। जिसे लेकर नरसिंह पूर गांव के दर्जनों किसानों ने नवादा लोकसभा के नए सांसद विवेक ठाकुर को ज्ञापन सौप कर ये गुहार लगाया है की कृषि कार्य करने के लिए खेत के उचित जगहों को चयनित कर पूल का जल्द से जल्द निर्माण कराएं ताकि किसान अपनी फ़सल उगाने में सहजता महसूस कर सकें

Leave a Comment