रिपोर्ट – धर्मेंद्र कुमार

शेखपुरा – शेखोपुर सराय थाना क्षेत्र के चमर बीघा गांव निवासी जनार्दन यादव का दस वर्षीय पुत्र शिवम कुमार का सांप के काटने से मौत हो गया है. मृतक बालक के परिजनों ने बताया कि घर के आगे खेल रहा था. वहीं मौजूद मृतक के पिता ने वताया की खेलने के दौरान ही सांप काट लिया है कुछ समय बीत जाने के बाद बालक उल्टी करने लगा.
बालक को जब उल्टी होने लगा तब पिता जनार्दन यादव ई रिक्शा पर सवार होकर शेखपुरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया.जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. वहीं ग्रामीणों ने बताया की जहरीला साँप काट लिया है इस कारण बच्चे की मौत अचानक तुरत हो गया.
Author: Darpan News Bihar
Post Views: 707









