नवोदय विद्यालय में शिक्षा में कला पर कार्यशाला का हुआ शुभारंभ

रिपोर्ट – न्यूज़ डेस्क

शेखपुरा- स्थानीय जवाहर नवोदय विद्यालय में “शिक्षा में कला” विषय पर पूरे एक माह तक चलने वाली एक कार्यशाला का ‘आयोजन किया गया।जिला कला संस्कृति पदाधिकारी श्री सुजीत कुमार सुमन और विद्यालय के प्राचार्य बिनय कुमार ने संयुक्त रूप से इस कार्यशाला का द्वीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया ।इसके अंतर्गत प्रख्यात बांसुरी वादक व डाइट के प्रवक्ता समीर कुमार बतौर रिसोर्स पर्सन सभी बच्चों को बांसुरी वादन कला का प्रशिक्षण देना शुरू किए।वहीं नवोदय विद्यालय के टीजीटी संगीत ज्योति कुमार त्रियार बतौर रिसोर्स पर्सन तबला वादन व अन्य म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट को पूरे मास भर सीखाते रहेंगे।इसके पहले गणमान्य अतिथियों को पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया।
बतौर मुख्य अतिथि श्री सुजीत कुमार सुमन ने बच्चों का हौंसला अफजाई करते हुए खुद भी नवोदय विद्यालय के पुर्वर्ती छात्र होने का जिक्र किये और इस कार्यशाला के महत्व पर प्रकाश डाले। इस अवसर पर चेतन आनंद,आयुष,सृजा शुभम,आदया, रागिनी,तान्या मेहता,अंजली मिश्रा,वैष्णवी,अमृता,अनन्या, कृतिका, शिल्पा तथा पल्लवी आदि द्वारा सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।मंच का संचालन वरीय अंग्रेजी शिक्षक अरूण कुमार साह ने तथा धन्यवाद ज्ञापन अमित कुमार ने प्रस्तुत किया।मौके पर काउंसलर मृदुला कुमारी,निधि शर्मा,अनुपमा कुमारी आर्य आदि सहित सभी छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Leave a Comment