परिवहन मंत्री पहुँचे शेखपुरा, डीएम ने बैठक के पूर्व किया अभिनंदन

रिपोर्ट – न्यूज़ डेस्क

शेखपुरा – शीला कुमारी मंत्री, परिवहन विभाग बिहार सरकार-सह-प्रभारी मंत्री, शेखपुरा जिला की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में 20 सूत्री की बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी महोदया द्वारा माननीय मंत्री महोदया एवं माननीय विधायक बिहार विधान सभा शेखपुरा, को जल-जीवन-हरियाली के प्रतीक चिन्ह के रूप में पौधा देकर सम्मानित किया गया। बैठक में पंचायती राज, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिद्युत, पीएचईडी, कल्याण, अल्प संख्यक कल्याण आयोग, श्रम, आपूर्ति, आईसीडीएस, कृषि, भवन प्रमंडल आदि विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई। इससे पूर्व माननीय मंत्री महोदया द्वारा विगत बैठक में लिये गये निर्माण एवं दिये गये दिशा-निर्देशों की भी समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी महोदया द्वारा सभी विभागों की अद्यतन प्रतिवेदन की उपलब्धि से मंत्री महोदया को अवगत कराया गया। मंत्री महोदया के द्वारा योग्य लाभार्थियों तक सरकारी योजना की सहज पहुंच सुनिश्चित करने का निर्देश सभी पदाधिकारियों को देते हुए प्रधानमंत्री एवम मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया । लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान जिला में स्वच्छता कार्यों की समीक्षा करते हुए स्वच्छता कर्मियों के सुरक्षा उपकरण जैसे ग्लव्स , मास्क ,जूता इत्यादि की समीक्षा करते हुए वस्तुओं से निर्मित जैविक खाद के प्रयोग को बढ़ाने का निर्देश दिया गया । जिला कृषि पदाधिकारी एवम जिला उद्यान पदाधिकारी से कृषि को स्थिति पर चर्चा करते हुए उन्हे पारंपरिक खेती के अलावा किसानों के हित में यहा की मिट्टी के अनुरूप अन्य व्यवसायिक फसलों के उत्पादन की संभावना को तलाशने का निर्देश दिया। जिसके आलोक में जिला उद्यान पदाधिकारी द्वारा यह केले , आम एवम अंबाला के उत्पादन को बढ़ाने के कृषि विभाग की पहल एवम प्रयास के बारे में माननीय मंत्री जी को अवगत कराया गया । वहीं मंत्री के द्वारा जिला में पेयजल संकट के समाधान हेतु जल के बेहतर प्रयोग करने , जल संचयन को बढ़ावा देने हेतु सोखता का निर्माण आदि के संबंध में कार्य करने का सुझाव भी दिया गया । इसके साथ ही जिला परिवहन पदाधिकारी को आमलोग के बीच सड़क सुरक्षा एवम हेलमेट के प्रयोग आदि को बढ़ाने हेतु व्यापक अभियान चलाने के लिए निर्देशित किया गया । इस अवसर पर उपस्थित माननीय विधायक शेखपुरा श्री विजय सम्राट जी द्वारा शेखपुरा में पर्यटन को बढ़ाने हेतु गिरिहिंद एवम खांड पहाड़ पर रोड एवम बिजली की उपलब्धता की सुनिश्चित करते हुए हरियाली बढ़ाने का सुझाव जिला प्रशासन को दिया गया । उन्होंने घाटकुसुंभ के पानापुर में बिजली पोल एवम तार की अनुपलब्धता की ओर ध्यान आकर्षित कराया गया ।साथ ही शिक्षा विभाग में चल रहे कार्यों की भी जांच जिला पदाधिकारी द्वारा कमिटी के माध्यम से मांग की गई । साथ ही माननीय मंत्री जी द्वारा सभी विभागों के प्रधान एवम सभी कर्मियों को अपने व्यवहार में शालीनता लाने की हिदायत भी दी गई । आमलोगों के साथ सौम्य व्यवहार से समस्याओं का निपटारा करें। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों हो या पदाधिकारी सभी लोग जनता के हित में ही कार्य करते है। बिहार सरकार एवं केन्द्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुॅचना ही हमलोगों का कर्तव्य है। इस अवसर पर परिवहन विभाग के आप्त सचिव, माननीय जिला अध्यक्षा, माननीय सांसद प्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, सभी नगर परिषद् अध्यक्ष, उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, अपर समाहर्ता, सभी वरीय उप समाहर्ता के साथ-साथ अन्य जिलास्तरीय पदाधिकारीगण इत्यादि उपस्थित थें।

डी॰पी॰आर॰ओ॰,
शेखपुरा

Leave a Comment