रिपोर्ट – धर्मेन्द्र कुमार

शेखपुरा – चेवाडा़ थाना के समीप ई रिक्शा ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. जिसमें से 22 वर्षीय छोटी कुमारी. और शुभम कुमार. गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से चेवाडा़ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों द्वारा के द्वारा भाई और बहन को बेहतर इलाज हेतु शेखपुरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया.
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि छोटी कुमारी. रांची से ट्रेन चलकर सिरारी रेलवे स्टेशन पर उतरी थी. भाई शुभम कुमार कपासी गांव से बाइक से लाने के लिए सिरारी रेलवे स्टेशन गया था, वापस ले आ रहा था इसी बीच थाना के पास ई रिक्शा ने बाइक में टक्कर मार दी,और दोनों भाई बहन गंभीर रूप से घायल हो गया. फिलहाल दोनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
Author: Darpan News Bihar
Post Views: 205









