रिपोर्ट – धर्मेन्द्र कुमार

शेखपुरा – कसार थाना क्षेत्र के बरनी गांव में डीजे को लेकर मारपीट की घटनाएं घटित हो गई. इस घटना में गोलू कुमार. इंद्र मांझी. रनिया कुमारी. घायल हो गई. जिसको इलाज हेतु सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया.घायल युवक गोलू कुमार ने बताया कि नाग पंचमी के शुभ अवसर पर गांव में नाचने के लिए डीजे लाया था. डीजे का टाइम पूरा हो जाने पर डीजे संचालक डीजे ले जाने के लिए गांव आया.
डीजे जब ले जाने लगा तो गोलू कुमार ने कहा कि कुछ देर और डीजे को बजाने दीजिए और पैसे बढ़ा कर ले लीजिएगा. तब डीजे संचालक ने अपने सहयोगी को बुलाकर मारपीट करने लगे हैं. मारपीट की घटना में गोलू कुमार घायल हो गए थे. जब बीच बचाव करने आए गोलू कुमार के चाचा इंद्र कुमार आया तो उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया. इस मारपीट की घटना में युवती सहित तीन लोग घायल हो गए. जिसका इलाज शेखपुरा के सदर अस्पताल में चल रहा है.वहीं कसर थाना अध्यक्ष ने बताया कि इस तरह का कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है अगर पीड़ित के द्वारा लिखित आवेदन दिया जाएगा तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।









