रिपोर्ट – न्यूज़ डेस्क

शेखपुरा- इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट फाउंडेशन द्वारा मैनकाइंड फार्मा लिमिटेड के सहयोग से समृद्धि कार्यक्रम का शुभारंभ शुक्रवार को शहर के टाउन हॉल में समारोहपूर्वक किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत शेखपुरा, जमुई एवं नवादा के 5-5 गांवों में समृद्धि कार्यक्रम चलाया जाएगा। इस कार्यक्रम के अंतर्गत कौशल एवं आजीविका विकास, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन, कृषि एवं पशुपालन तथा स्वास्थ्य से संबंधित कार्यक्रम आने वाले तीन वर्षों में किए जाएंगे।
कार्यक्रम में आगत अतिथियों का स्वागत निदेशक आइडीएफ मनोज वर्मा ने किया। इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए सिविल सर्जन डॉ संजय कुमार ने इसे जनउपयोगी कार्यक्रम बताया एवं लोगों से अधिक सक्रियता से कार्यक्रम में भाग लेने पर जोर दिया। जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार शर्मा ने इसे ऐतिहासिक कदम बताया। सभा को संबोधित करते हुए संगीता कुमारी ने केवीके की तरफ से संस्था को सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जिला जल एवं स्वच्छता समिति के रोहन सिंह ने जल एवं स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला।मैनकाइंड सीएसआर हेड अखिलेश डिमरी ने बताया कि मैनकाइंड फार्मा पहली बार बिहार में सीएसआर के अंतर्गत कार्यक्रम कर रहा है और यहां इस प्रकार के कार्यक्रमों की बहुत आवश्यकता है। इस अवसर पर मैनकाइंड सीएसआर के वरिष्ठ प्रबंधक आलोक कुमार ने भी सभा को संबोधित किया। साथ ही आईडीएफ संस्था के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अमित पाण्डेय ने किया और धन्यवाद ज्ञापन मैरी कुंजुर ने किया।









