रिपोर्ट – न्यूज़ डेस्क

शेखपुरा- जिला स्थापना दिवस के अवसर पर समाहरणालय के परेड ग्राउंड में संख्या में सांस्कृतिक कार्यक्रम का निर्धारण भी किया गया है। दिनभर विभिन्न रोचक और जिला के विकास से जुड़े कार्यक्रमों के बाद लोग स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लें सकेंगे। इस कार्यक्रम की सफलता को लेकर वृहस्पतिवार को जवाहर नवोदय विधालय के सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्र्म का पूर्वाभ्यास किया गया। डीपीओ रवि शास्त्री के देखरेख में जवाहर नवोदय विधालय, अरियरी के बेलछी स्थित कस्तूरबा गांधी अवसीय बालिका विधालय सहित जिले के सरकारी और निजी दस विधालयों के प्रतिभागियो के पूर्वाभ्यास किया। संगीत शिक्षक प्रभाकर त्रिवेदी के नेतृत्व में छात्र-छात्राओ ने स्थापना दिवस के अवसर पर दिये जाने वाले प्रस्तुति का खुलकर पूर्वाभ्यास किया। स्कूली बच्चो ने विकास के साथ साथ पर्यावरण रक्षा, सामाजिक कुरीतियो आदि पर नृत्य और संगीत का एक से बढ़कर एक प्रस्तुति में अपनी पूरी ताकत लगा रखी है।









