नवालिग़ के अपहरण मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के धर में चिपकाए इस्तिहार, कोर्ट में हाजिर नहीं होने पर हो सकती है कुर्की

रिपोर्ट – चतुरानंद मिश्रा

शेखपुरा – कोरमा थाना पुलिस ने एक नबालिग बालिका के अपहरण मामले में लगभग दो साल से फरार चल रहे तीन आरोपियों के खिलाफ कोयला गांव स्थित घर पर इश्तेहार चिपकाया है । अभियान का नेतृत्व कोरमा थाना के पुलिस सब इंस्पेक्टर राकेश राय ने किया। कोरमा थाना अध्यक्ष सह पुलिस सब इंस्पेक्टर आयुष कुमार ने बताया कि गत 26 नवंबर 2022 को स्थानीय थाना में कोयला गांव से एक नाबालिग बालिका का अपहरण कर लिए जाने से संबंधित एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। अपहृत बालिका के पिता ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। नाबालिग के पिता ने दर्ज कराई थी एफआईआर प्राथमिकी में गांव के ही शैलेंद्र कुमार उर्फ शालो, उसके पिता सहदेव महतो और युवक की मां को पोस्को अधिनियम के तहत नामजद अभियुक्त बनाया गया था। उन्होंने बताया कि घटना के बाद से अगवा बालिका की बरामदगी नहीं हो पाई है। साथ ही मामले के सभी अभियुक्त गांव छोड़कर तब से फरार है। हालांकि, उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस उनके संदिग्ध ठिकानों पर कई बार छापेमारी की है। घटना के बाद से अभियुक्तों के घर में ताला लटक रहा है। सभी आरोपी गांव छोड़कर फरार बताए गए है। उन्होंने बताया कि फरार आरोपियों के खिलाफ कोर्ट ने कुर्की की कार्रवाई के पूर्व इश्तेहार निर्गत किया गया। इसके आलोक में पुलिस बलों के साथ फरार आरोपियों के घरों के ऊपर इश्तिहार चिपकाया गया है।

Leave a Comment