तेज रफ़्तार का कहर 4 घायल, अस्पताल में भर्ती चल रहा है ईलाज

रिपोर्ट – सुनील कुमार

चेवाड़ा – तेज रफ्तार में चला रहे मोटर सायकिल चालक अभी भी बाज नहीं आ रहे है. सिकंदरा पेट्रोल पंप के कुछ दूरी के समीप दो मोटरसाइकिल के आमने-सामने के टक्कर में चार लोग घायल हो गये है. वहीं चेवाड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कर करवाया गया. वहीं चारों घायलों को 112 नंबर की पुलिस की मदद से चेवाड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कर इलाज करवाया गया है. घटना में घायल हुए हलसी थाना क्षेत्र के बल्लोपुर निवासी नागो यादव एवं अभजीत यादव तथा मोहद्दीनगर निवासी धर्मवीर कुमार एवं सावित्री देवी शामिल है.

 

Leave a Comment