रिपोर्ट- सुनील कुमार

चेवाड़ा- प्रखंड के करंडे और चेवाड़ा थाना में लगाया गया जनता दरबार जिसमें दोनों थानों में कुल मिलाकर 4 मामले का निष्पादन हुआ. इस बात की जानकारी देते हुए अंचलाधिकारी राकेश रोशन ने बताया कि चेवाड़ा थाना परिसर में जनता दरबार लगाया गया है जिसमें कल पूर्व के 3 एवं 10 नए मामले आए.
वहीं चेवाड़ा थाना में कुल 13 मामले में पूर्व के 3 मामले का ऑन द स्पॉट निपटारा किया गया तथा बाकी 10 मामले का ऑन पासपोर्ट अगले सप्ताह निपटारा किया जाएगा उन्होंने बताया कि करंडे थाना परिसर में थाना प्रभारी के नेतृत्व में जनता दरबार में पूर्व के 3 मामले थे जिसमें 1 मामले का निष्पादन हुआ. बाकी बचे 2 मामले अगले सप्ताह निष्पादन किया जाएगा.
Author: Darpan News Bihar
Post Views: 137









