जिला का ये 6 खिलाड़ी करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, 8वीं अंतर्राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में हैं अब्बल

रिपोर्ट -धर्मेंद्र कुमार

शेखपुरा – ऑल इंडिया सेशिंकाई शितो-रयु कराटे-डो फेडरेशन 26 से 28 जुलाई, 2024 को “नेताजी इंडोर स्टेडियम”, कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में 8वीं अंतर्राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप-2024″ इंडियन चैलेंजर्स कप का आयोजन करने जा रहा है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश-विदेश के कई चयनित खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। जो अपने कौशल और क्षमता का प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस प्रतियोगिता में शेखपुरा जिले के 6 खिलाड़ियों ने 26 नवंबर 2023 को पटना के खगौल में संपन्न हुई राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में उम्दा प्रदर्शन कर अपनी जगह बनाई है और वे अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इन खिलाड़ियों में शामिल हैं: दीपक कुमार (48 किग्रा), पंकज कुमार (50 किग्रा), प्रह्लाद पंडित (50 किग्रा),मनीष कुमार (53 किग्रा),गुलशन कुमार (54 किग्रा),शशिकांत कुमार (84 किग्रा)। जो 25 जुलाई को कोलकाता के लिए रवाना हो चुकी है, जिनमें जबरदस्त उत्साह का माहौल देखा जा रहा था। जिला कराटे संघ के सचिव अशोक कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जीतने वाली टीम को कुल 3 लाख रुपये नकद पुरस्कार साथ ही कुमाइट वर्दी और दस्ताने तथा सभी खिलाड़ियों को बैकपैक दिए जाएंगे। सचिव अशोक कुमार ने सभी खिलाड़ियों को जीत की शुभकामनाएं देते हुए कहा, हमारे खिलाड़ी पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेंगे और हमें विश्वास है कि वे अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से देश का नाम रोशन करेंगे।” शेखपुरा जिले के खेल पदाधिकारी ने भी टीम की प्रशंसा की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “शेखपुरा जिले के ये खिलाड़ी हमारे जिले के गर्व हैं। उनकी मेहनत और समर्पण ने उन्हें इस मुकाम तक पहुँचाया है।” जिला के अन्य सीनियर और जूनियर खिलाड़ियों ने भी टीम को हर्षोल्लास के साथ जीत की शुभकामनाएं दी और उन्हें उत्साहवर्धन करते नजर आए। पूरे जिले में इस प्रतियोगिता को लेकर एक उत्साहपूर्ण माहौल है साथ ही समस्त खिलाड़ी, कोच और दर्शक इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन और बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं।
इस चैंपियनशिप में शेखपुरा जिले के खिलाड़ियों का प्रदर्शन न केवल उनके खुद के लिए, बल्कि पूरे जिले और देश के लिए गर्व की बात होगी। हम सभी को आशा है कि ये युवा खिलाड़ी अपनी मेहनत और प्रतिभा से नई ऊंचाइयों को छुएंगे।

Leave a Comment