प्रसव कराने आई महिला ने ई रिक्शा पर ही बच्चे को दिया जन्म

रिपोर्ट – धर्मेंद्र कुमार

शेखपुरा – मामला जिले के कैंथवा का है. जहां प्रसव पीड़ा से तड़पती हुई महिला को एम्बुलेंस नही मिला इसकी वजह से उसे ई रिक्शा से शेखपुरा सदर अस्पताल लाया गया. इसी दौरान प्रसव पीड़िता ने बच्चे को कॉलेज मोड पर ही जन्म दे दिया गलिमत हो की जच्चा बच्चा दोनों सकुशल है. लेकिन बिना एम्बुलेंस के इस तरह से प्रसव पीड़िता को अस्पताल लाना और बच्चे का जन्म ई रिक्शा पर हो जाना स्वास्थ्य व्यवस्था पर कई सवाल खड़ा करता है. बहरहाल पीड़िता की पहचान कैंथवा गांव निवासी कुंदन कुमार की पत्नी छोटी कुमारी के रूप में की गई है. जो सदर अस्पताल आने से पहले एक लड़के को जन्म दी है, वहीं पीड़िता के परिजन ने बताया है की दोनों सकुशल है और परिवार बेहद खुश है. जबकि सदर अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा सहयोग भी किया जा रहा है.

Leave a Comment