एस बी आई सीएसपी के कर्मी को पीट-पीट कर हत्या की आशंका

रिपोर्ट – धर्मेन्द्र कुमार

शेखपुरा- जिले के करंडे थाना क्षेत्र के अस्थावां गांव में एसबीआई सीएसपी सेंटर की जांच करने गए एक युवक की पीट-पीट कर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है । यह घटना बुधवार की दोपहर की है । इस संबंध में जानकारी फील्ड स्कूटिव विंजीत कुमार ने बताया गया कि नालंदा जिला के सारे थाना के झमटा निवासी अदालत पासवान का पुत्र कौशलेंद्र कुमार 28 साल, के द्वारा एसबीआई सीएसपी में जांच का काम किया जाता था। कंपनी के द्वारा उसे इसके लिए भेजा गया था । इसी दौरान वह करंडे थाना के अस्थावां गांव में जांच के लिए गया था। जहां जांच के दौरान एक युवक से विवाद हो गया और युवक ने पत्थर से पीट-पीट कर इसकी हत्या कर दी। घटना के बाद पोस्टमार्टम के लिए युवक की लाश को सदर अस्पताल में लाया गया है। मिली जानकारी में बताया गया की घटना के बाद किसी के द्वारा 112 पर सूचना दी गई । इसके बाद 112 पुलिस की गाड़ी मौके से युवक को मृत अवस्था में गाड़ी पर लेकर सदर अस्पताल पहुंची । पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है।

Leave a Comment