हड़ताली एनएचएम कर्मियों ने डीपीएम कार्यालय के समक्ष एफआरएस के आदेश की प्रतियां जलाई

प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया,

7 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन किया तेज

रिपोर्ट – धर्मेन्द्र कुमार

शेखपुरा- 7 सूत्री मांगों पर हड़ताल पर डटे एनएचएम कर्मियों ने शहर के गिरिहिंडा मौहल्ला स्थित जिला स्वास्थ्य समिति कार्यालय के समक्ष एफआरएस एप प्रणाली के आदेश की प्रतियां जलाई । साथ अपनी मांगों के समर्थन में सरकार तथा स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी। चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले एनएचएम कर्मियों ने 7 सूत्री मांगों को लेकर जुलूस के शक्ल में डीपीएम कार्यालय तक नारेबाजी करते हुए पहुंचे। जिसका नेतृत्व संघ के जिला अध्यक्ष सर्वेश्वर कुमार तथा जिला मंत्री अनिल कुमार ने संयुक्त रूप में किया। आंदोलन में संघ के नेताओं में सुशांत कुमार ,दिनेश कुमार, धर्मशिला कुमारी, रणबीर कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद थे। इस बाबत संघ के नेता सुशांत कुमार ने बताया कि राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक ने राज्य में कार्यरत सभी एनएमएच को एफआरएस एप के माध्यम से अपनी उपस्थिति बनाने का आदेश जारी किया हैं। जो कि न्यायोचित नहीं है। इस के साथ साथ सरकार से समान काम के बदले समान वेतन, अन्य संवर्गों के लिए संवर्ग नियमावली बनाने, बकाया मानदेय का भुगतान करने, पहले तिथि को प्रत्येक माह मानदेय देने सहित अन्य मांगों को लेकर विरोध आंदोलन जारी है। राज्य स्वास्थ्य समिति इसे वापस ले नहीं तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला मंत्री अनिल कुमार, प्रमंडलीय मंत्री सुशांत कुमार, उपाध्यक्ष दिनेश प्रसाद, रणबीर कुमार सिंह, संजू कुमारी ,काजल कुमारी, रूपम कुमारी ,रेखा कुमारी,पूजा कुमारी, कुंदन कुमार सहित अन्य मौजूद थे। इस बाबत संघ के नेता अनिल कुमार और सुशांत कुमार ने संयुक्त रूप में बताया कि राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक ने पिछले दिनों सभी एनएचएम को एफआरएस एप के माध्यम से अपनी हाजिरी बनाने का आदेश जारी किया है। जो न्यायोचित नहीं है। उधर एनएचएम कर्मियों के हड़ताल के कारण स्वास्थ्य विभाग के छोटे-बड़े कार्य बुरी तरह प्रभावित हुआ है। खास तौर पर हेल्थ वेलनेस सेंटर, स्वास्थ्य उप केंद्रों पर मरीज प्रभावित हुए हैं, आंदोलनकारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगे सरकार मान नही लेती हम लोगो का आंदोलन जारी रहेगा।

 

Leave a Comment