रिपोर्ट – धर्मेन्द्र कुमार

शेखपुरा- शहर के बाईपास रोड स्थित श्री राम हॉस्पिटल के निकट (कबाड़ी) के दुकानदार ट्रक ड्राइवर पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए उसे गोदाम में ही बंधक बना लिया और मारपीट की घटना को अंजाम दिया. ट्रक मालिक के द्वारा ड्राइवर को गोदाम में बंधक बनाए जाने के बाद ट्रक मालिक रात में गोदाम में ताला जड़कर चला गया. ट्रक मालिक से निजात पाने को लेकर घाटकुसुमभा के पानापुर गांव निवासी ट्रक ड्राइवर कृष्ण राम ने छत से कूदकर जान बचाने का प्रयास किया. नीचे कूदने के दौरान लोहे का सरिया प्राइवेट पार्ट में घुस गया. जिससे ट्रक ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया. इसकी सूचना वह किसी तरह परिवार वालों को दिया . जिसे ड्राइवर को परिजन किसी निजी चिकित्सक से दिखाया. लेकिन स्थिति में सुधार नहीं होने पर उसे इलाज हेतु शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है. इस संबंध में पीड़ित ट्रक ड्राइवर ने बताया कि वह शहर के बाईपास रोड स्थित कबाड़ी दुकानदार एवं ट्रक मालिक मनोज साव के यहां वह पिछले 9 महीने से ट्रक ड्राइवर का काम करता है और वह माल लेकर पटना लोहे के कारोबारी के यहां जाता रहता था . इसी क्रम में उसे मंगलवार के दिन पटना जाने के दौरान मोबाइल पर फोन कर मिर्जापुर से वापस बुला लिया गया और उसे बंधक बना लिया गया. कबाड़ी मालिक के द्वारा उस पर दो लाख का माल बेच लेने का आरोप लगाया जा रहा है. इस संबंध में पीड़ित ने कहा की इस तरह का बेबुनियाद आरोप लगाकर उसे रात में बंधक बनाकर रखा गया और मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है. इसके साथ ही उसका मोबाइल भी छीन लिया. गोदाम में बंधक बनाकर बाहर से ताला जड़ देने के कारण वह दहशत में था और किसी भी अनहोनी की आशंका व्याप्त थी. इसी क्रम में वह छत से नीचे कूद कर भाग निकलने का प्रयास कर रहा था उसके गुप्तांग में लोहे का छड़ घुस गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और लगातार ब्लीडिंग होने के कारण उसकी स्थिति गंभीर बन गई. इसकी सूचना घर वालों को दिए जाने पर उसे शेखपुरा अस्पताल में भर्ती कराया है इधर ट्रक मालिक कबाड़ी कारोबारी मनोज साव ने बताया कि धर्म कांटा के कर्मियों को मिलकर सांठ गांठ बनाकर एक टन से अधिक माल का गबन करने का काम किया था. धर्मकांटा में दो जगहों पर वजन कराए जाने पर यह चोरी पकड़ी गईं है. रात में ड्राइवर स्वयं सीढ़ी लगाकर भागने का प्रयास करने के दौरान गिर गया है. वहीं ट्रक मालिक मनोज साव ने पत्रकारों को बताया की प्राइवेट पार्ट में सरिया घुसने की बात बे बुनियाद है।









