पति और सौतन ने मिलकर दिया घटना को अंजाम

रिपोर्ट- धर्मेन्द्र कुमार
शेखपुरा- जिले के सुदूरवर्ती बाऊ घाट थाना क्षेत्र अंतर्गत घाट कुसुंभा गांव में एक महिला को उसके पति और सौतन ने जमीन पर पटककर मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। ग्रामीणों की सहायता से घायल महिला को ग्रामीणों की सहायता से इलाज हेतु सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया। जहां घायल महिला की पहचान रंजीत राम की पत्नी धनमंती देवी के रूप में की गई है। घायल महिला का इलाज चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है। इस बाबत घायल महिला ने बताया कि उसका पति रंजीत राम ने एक दूसरी महिला रूबी देवी के साथ शादी रचा ली। जबकि उसे एक पुत्र है। उसने कहा कि पति द्वारा दूसरी शादी रचा लिए जाने के बाबजूद वह ससुराल छोड़कर कहीं नहीं गई। ससुराल में ही मजदूरी करके छोटे बच्चे को पाल पोस रही है। घर में हिस्सा मांगने पर पति और सौतन के अलावा सास जनकवा देवी मिलकर मेरे साथ मारपीट की। पहले पति शराब के नशे में मेरे बालों को पकड़कर जमीन पर पटक दिया। फिर तीनो मिलकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने बताया कि उसका पति यूपी के बनारस शहर ने में रहकर काम करने के दौरान दूसरी महिला रूबी देवी के साथ शादी रचाई थी। बेटे का भरण पोषण के लिए उसी फूटी कौड़ी भी तबसे नहीं देता है।









