रिपोर्ट – चतुरानंद मिश्रा

बरबीघा – केवटी थाना पुलिस ने जानलेवा हमले और आर्म्स एक्ट के मामले के नामजद आरोपी बोतल सिंह उर्फ विनय कुमार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी केवटी गांव निवासी स्व नरेश सिंह का बेटा बताया गया है। छापेमारी का नेतृत्व केवटी थाना अध्यक्ष सह पुलिस सब इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार ने किया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि बीते सोमवार को एक बाइक पर अपने बेटा विकास कुमार के साथ नालंदा कोर्ट में चल रहे एक केस में हाजिरी देने जा रहे थे जहां 64 वर्षीय बुजुर्ग अवधेश यादव को बदमाशों ने रास्ते में गोली मार कर घायल दिया है। घायल बुजुर्ग का इलाज हायर सेंटर पावापुरी चल रहा है। घटना के संबंध में घायल बुजुर्ग के दूसरे बेटा राजेश यादव ने एक प्राथमिकी स्थानीय थाना में दर्ज कराई थी। जिसमें नालंदा जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत चेरो गांव निवासी राम प्रवेश यादव का बेटा गोपाल कुमार, पिंटू कुमार व ब्रह्मदेव यादव के बेटा बिलास यादव के साथ केवटी गांव बोतल सिंह उर्फ विनय कुमार को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। उन्होंने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर बुजुर्ग को बदमाशों ने गोली मारी थी। घायल भी चेरो गांव का स्थायी निवासी है लेकिन मूसापुर गांव में लगभग तीन सालों से रह रहा था। थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को पुलिस निगरानी में जेल भेज दिया गया है। जबकि, अन्य तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।









