बजरंग दल के कार्यकर्ता लगातार कर रहें हैं रक्त दान, बचा रहे हैं कईयों की जीवन

रिपोर्ट – न्यूज़ डेस्क

शेखपुरा – शहर में बजरंग दल के लोग प्रायः kr रहे है रक्त दान। बात करें समाजिक कार्यों में रुचि को लेकर जहां कई समाजिक कार्यकर्ता लगे हैं वहीं बजरंग के कार्यकर्ता अपने कार्यों को लेकर काफी सजग दिखाई पड़ रहे हैं। जहां आज कभी भी शहर के सदर अस्पताल में रक्त दान की बात आती है तो बजरंग दल के संयोजक मनोहर सोनी ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हुऐ अपने सहयोगियों के साथ दल बल को लेकर अस्पताल पहुंचकर मरीज को रक्त दान करते हैं। बात करें रक्त दान की तो बजरंग दल जिला में कई वर्षो से इस शेत्र में अग्रणी रहा है। वहीं बजरंग दल के सक्रिय कार्यकर्ता राजन कुमार नगर सह गौ रक्षा प्रमुख के द्वारा 25 वर्षीय स्वीटी पासवान को काफी गंभीर स्थिति में AB+ रक्त देकर उसकी जीवन को सुरक्षित किया है। जानकारी देते हुए बजरंग दल के मनोहर सोनी ने बताया कि शेखपूरा नगर के श्रवण बीघा निवासी उस 25 बर्षीय स्वीटी पासवान का अत्यधिक ब्लड रिसाव हो जाने के कारण रक्त अल्पता कि स्थिति बनी थी, जबकि जानकारी मिलते ही स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिले में उपस्थित बजरंगी राजन तुरंत मोर्चा को संभाला और पुनः उक्त वाक्य को चरितार्थ किया जहां संकट वहां बजरंग दल का नारा लगाते हुए सदर अस्पताल पहुंचकर रक्त दान किया ।

Leave a Comment