गंगा स्नान के दौरान पन्हेशा गांव किसान के इकलौते पुत्र की हुई मौत गांव में पसरा मातम

रिपोर्ट – धर्मेन्द्र कुमार

शेखपुरा -शेखोपुर सराय थाना क्षेत्र के पन्हेशा गाँव निवासी सूरज कुमार उर्फ़ बड़े सिंह के 20 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार की मौत गुरु पूर्णिमा के दिन पटना स्थिति गंगा नदी में स्नान करने के दौरान हो गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए मृतक के पिता ने बताया की सत्यम कुमार एक मेधावी छात्र था। और हमारे परिवार का एक मात्र पूत्र था। हम किसानी खेती कर उसे अच्छे मुकाम तक पहुंचाने में लगे थे। इंटर के परीक्षा पास करने बाद मैं उसे पिछले दो वर्ष से पटना के महेंद्रू मोहल्ले में रहकर में जेनरल कंपटीशन की तैयारी करवा रहें थे । परंतु ईश्वर ने हमारे उपर कहर ढाह दिया। सत्यम अपने दोस्तों के साथ गुरु पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करने गया जहां पानी का अधिक बहाव होने के कारण गंगा नदी में डूब गया था और उसकी मृत्यु हो गई। अनहोनी की संकट जताने पर उन्होंने घर से लोग युवक का आवास पहुंचा उसके बाद थाना में सूचना देने के बाद गंगा नदी में खोजबीन करने के बाद युवक का शव बरामद हुआ. इस मौके पर पटना पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया है । जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बात की जानकारी जैसे हीं गांव में हुई पुरा गांव में मातम पसरा गया। वहीं इस घटना से प्रभावित पूरे परिवार बालों का भी रो रो कर बुरा हाल हुआ पड़ा हैं।

 

Leave a Comment