ई रिक्शा पर से गिरकर बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल सदर अस्पताल में भर्ती

रिपोर्ट – धर्मेन्द्र कुमार

शेखपुरा – नगर थाना क्षेत्र के दल्लू मोड़ के समीप चलती ई रिक्शा से गिरकर 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. प्रत्यक्षदर्शीयों ने बताया की गांव के लोगों के द्वारा इलाज हेतु सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सकों के द्वारा घायल महिला का उपचार किया जा रहा है, घायल बुजुर्ग महिला के पुतु ने बताया कि बाजार से ई रिक्शा पर सवार होकर शेखपुरा स्टेशन ट्रेन चढ़ने के लिए जा रही थी इसी बीच दल्लू मोड़ के पास ई रिक्शा पर से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई, घायल महिला की नगर थाना क्षेत्र के करिहो गांव निवासी मदन मिस्त्री की पत्नी उर्मिला देवी के रूप में किया गया है.

Leave a Comment