गरीबों को निः शुल्क शिक्षा व अभिभावकों को उनकी जीवन की सुरक्षा के लिए तत्पर हैं शवनम लता

रिपोर्ट – चतुरानन्द मिश्रा

शेखोपुरसराय – प्रखंड में दर्जनों निः शुल्क कोचिंग व महीला सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र को संचालित करने बाली शेखपुरा ज़िला के चर्चित बेटी व पटना एडीएम की पत्नी शबनम लता आज़ शेखपुरा, नालंदा जिले के गरीबों के लिए एक प्रकाश पूंज की तरह चर्चित हों रही है। जहां गरीब असहाय ग्रामीण उन्हें गरीबों की मसीहा कह रहें हैं। बता दें की ज़िला परिषद् चुनाव के दौरान ग्रामीण इलाकों में गांव गांव जाकर उन्होंने सिर्फ़ वोट मांगने का काम हीं नहीं किया। उन गरीब परिवार के दुःख और उनकी स्थिति को भी समझा और शबनम लता ने उस समय हीं दृढ़ संकल्पित हो लोगों से यह बात साझा कर दिया की चुनाव जितना हीं मेरा मक़सद नहीं है। मैं अब चुनाव जीतूं या हारूं इस से हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। और जनता जर्नादन को यह बात साफ़ तौर पर कहीं की मैं अब बिना पद प्राप्त किए सैदव आपके समक्ष रहूंगी। और गरीब की दशा और दिशा में परिवर्तन लाऊंगी। जिसके बाद उन्होंने गांव गांव में गरीब मेधावी विद्यार्थियों के लिए निः शुल्क कोचिंग की वेवस्था किया जहां पढ़े लिखें बेरोजगार लोगों को ट्यूशन शिक्षक के रुप में चयनित कर उन्हें बच्चों के बीच गुणवता पूर्ण शिक्षा का अलख जगाने में जुड़ाई। जहां आज़ सैंकड़ों छात्र निः शुल्क कोचिंग की पढ़ाई करने में जुड़े हैं । इतना हीं नहीं शबनम लता ने गरीब महिलाओं को समाज में अपनी आर्थिक तंगी से समाना करना सिखाया जहां उनके द्वारा गांव गांव में महिलाओं व बेटियों के लिए दर्जनों सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र खुलवा कर 90 दिनों का ट्रेनिंग दिलवाना शुरु कर दिया। और प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद उन्हें प्रमाण पत्र देकर किसी अन्य क्षेत्र में भी जहां सिलाई कढ़ाई के लिए महिला की आवश्यकता होती है उन जगहों पर भेजना चालू कर दिया और अब उनके द्वारा उन गरीब महिलाओं के पुरुष परिवार के लिए उनके सुरक्षा हेतु वाईक चालकों को लगातार हेलमेट प्रदान कराया जा रहा हैं। जहां मैडम शबनम लता के द्वारा सड़क दुर्घटनाओं के बारे में उचित जानकारी देते हुऐ। उनके परिवार के बारे में भी जागरूकता फैलाई जा रही। जिसकी चर्चा गांव के चौक चौराहे पर हों रही हैं। आगे की जानकारी देते हुऐ मैडम शबनम लता ने कहा की वो दिन दूर नही जहां गरीब के बच्चे कंप्यूटर की भी शिक्षा से वंचित रह सकेंगे। बहुत जल्द निः शुल्क कोचिंग सेंटर पर छात्र छात्राओं को कंप्यूटर की भी शिक्षा दिलाया जायेगा

Leave a Comment