लोजपा के जिला अध्यक्ष पहुँचे गिरहिंडा पहाड़, भोलेनाथ का किया दर्शन

रिपोर्ट – न्यूज़ डेस्क

शेखपुरा – विधानसभा का विकास आज तक सिर्फ हवा हवाई ही बनकर रहा चाहे वर्तमान विधायक हो, चाहे पूर्व विधायक हो किसी ने भी मंदिर के विकास में रुचि नहीं दिखाई. सिर्फ और सिर्फ नेताजी को कमीशन चाहिए. उक्त बातें लोजपा (आर) के जिला अध्यक्ष ईमाम गजाली ने कही. बताते चलें अचानक गिरिहिंडा पहाड़ पर भोलेनाथ का दर्शन करने ईमाम गजाली पहुँचे जहाँ पत्रकारों के पूछे जाने पर कई बातों का उजागर किया. मौके पर उन्होंने पत्रकरो से बात करते हुये कहा की पिछले विधायक हों या वर्तमान विधायक सभी ने लोगों को ठगने का काम किया है. जहाँ धरातल पर हो या पहाड़ पर कही भी कोई कार्य नहीं दिखाई पड़ रही है. बात करें गिरिहिंडा की तो जस के तस दिखाई पड़ रही है. उन्होंने कहा की 2025 में शेखपुरा विधानसभा को ना पूर्व विधायक चाहिए, और ना ही वर्तमान विधायक, यह मैं नहीं मंदिर के हमारे महंत महाराज जी, सम्मानित पुजारी और मंदिर परिसर में मौजूद सम्मानित जनता मालिक का कहना है.उन्होंने कहा की जनता को दिगभ्रमित करना और बेवकूफ बनाना. आज तक मंदिर परिसर में एक भी शौचालय नहीं है ताज्जुब की बात है. मैं आज संकल्प लेता हूं कि जरूर सांसद राशि से शौचालय बनवाऊंगा. वहीं मौके पर पुजारी सहित मंदिर के कई सक्रिय कार्यकर्त्ता ने भव्य स्वागत भी किया.

 

Leave a Comment