पुराने विवाद को लेकर बुजुर्ग व्यक्ति को मारी गोली, हायर सेंटर रेफर

रिपोर्ट – धर्मेन्द्र कुमार

शेखपुरा – जिले के बरबीघा प्रखंड अंतर्गत केवटी थाना से महज कुछ ही दूरी पर पुराने प्रतिशोध में बाइक से जा रहे पिता- पुत्र को दूसरे बाइक सवार ने ओवरटेक कर बाइक रुकवाया और बाइक सवार 64 वर्षीय वृद्ध को गोली मार दी। घटना में बुरी तरह से घायल बाइक सवार को बरबीघा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां घायल की हालत गंभीर रहने के कारण बेहतर इलाज हेतु हायर सेंटर पावापुरी मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान नालंदा जिला के सरमेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत चेरो गांव निवासी अवधेश यादव के रूप में की गई है। जबकि बाइक चला रहा पुत्र विकास यादव घटना में बाल बाल बच निकला। गोली मारने का आरोप पीड़ित पक्ष के द्वारा गांव के ही लोगों पर लगाया गया है। उधर, मिली जानकारी में बताया गया कि अवधेश यादव गांव में ही पुरानी दुश्मनी को लेकर राम प्रवेश यादव के भतीजा का हाथ काटकर फेक दिया था। फिर वहां से भाग कर शेखपुरा जिला के केवटी थाना के मुसापुर गांव में निवास करने लगा आज मूसापुर गांव से ही नालंदा कोर्ट में तारीख पर उपस्थित होने जा रहा था।

Leave a Comment