रिपोर्ट – न्यूज़ डेस्क

शेखपुरा – लोजपा (आर) के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष निरंजन कुमार ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को ज्ञापन देकर शहर में कई ट्रेनों के ठहराव को लेकर अवगत कराया है. मौक़े पर निरंजन ने बतया की शेखपूरा जकशन में हमसफर एक्सप्रेस जिसका ट्रेन न०-१२९५१७९/12350DM है। जिसका ठहराव शेरखपूरा में अति अनिवार्य है। आनन्द विहार, गौहाटी एक्सप्रेस का भी ठहराव शेखपुरा में करवाया जाय। उन्होंने बताया की मजदूरों को दिल्ली जाने के लिये शेखपुरा शहर से कोई एक्सप्रेस ट्रेन नहीं है जिसको लेकर यहाँ से मजदूरों को दिल्ली जाने के लिए काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. शेखपूरा में कैथामा पंचायत के दो गांव में रेल प्रसासन ने मानपूर और पैगम्बर पुर गांव का रास्ता बन्द कर दिया है। ये दोनो गांव में गुंगटी नहीं रहने के कारण लगातार दूर्घटना होता रहा है। पूछे जाने पर उन्होंने बताया की शेखपुरा से दिल्ली के अलावे और कई शहरों में ट्रेन जाती है पर वो ट्रेन शेखपुरा में नहीं रूकती है जिसको लेकर मंत्री को ज्ञापन दिये है. वहीं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने लोजपा (आर) के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष निरंजन कुमार को सांत्वना दिया है की जल्द ही रेल मंत्री से बात कर इस कार्य को अंजाम दिया जायेगा. वहीं मौके पर उन्होंने जिला अध्यक्ष के मांगों को जायज भी कहा है एवं समाजिक कार्यों से जुड़े हर समस्याओ को मंत्री तक पहुँचाने के लिए निरंजन को धन्यवाद भी दिया है. बात करें अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष निरंजन कुमार की तो अपने शहर के वार्ड महादेव नगर में भी कई तरह के समाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते है. मोहल्ले में जहाँ पानी की समस्या हो या अन्य समस्याओं में संबन्धित अधिकारी से मिलकर उस कार्य को निष्पादन कराने में माहिर माने जा रहे हैं. हालांकि व्यस्ततम जिन्दगी रहने के वावजूद समाजिक कार्यो में निरंतर रूचि रखना इनके लिए आम बात है.









