रिपोर्ट – चतुरानन्द मिश्रा

शेखपुरसराय – नगर पंचायत शेखोपुर सराय में अखिल भारतीय किसान महासभा शेखोपुर सराय इकाई के द्वारा जिला के नेता कामरेड रामकृपाल सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार के दिन प्रखंड मुख्यालय शेखोपुर सराय के समीप बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका गया तथा उपस्थित किसान महासभा के सदस्यों ने धरना प्रदर्शन भी किया एवं जमकर नारेबाजी भी किया कॉमरेड जिला सचिव विजय कुमार विजय ने कहा कि किसानों को 200 यूनिट बिजली फ्री देने तथा बिहार में मंडी व्यवस्था बहाल करने तथा न्यूनतम न्यूनतम समर्थन मूल्य कानून को लागू करने के लिए यह आंदोलन पूरे राज्य में चलाया जा रहा है
और शुक्रवार के दिन प्रखंड स्तर पर धरना प्रदर्शन और पुतला दहन कार्यक्रम आयोजन किया गया है। वही इस मौके पर मौजूद कामरेड रामकृपाल सिंह ने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों को सिंचाई की उचित व्यवस्था करनी चाहिए केंद्र और राज्य
सरकार केवल कॉर्पोरेट किसानों के विकास में लगी है और किसानों के हित को देखने वाला कोई नहीं है इस धरना प्रदर्शन मैं मौजूद किसान महासभा बृजनंदन राम सहदेव मालिक जय नंदन सिंह गिरिजा देवी करू मांझी, अमित कुमार, सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।









