मेला में कट्टा लेकर घूम रहें यूवक को पुलिस ने खदेड़ कर किया गिरफ़्तार

रिपोर्ट – चतुरानंद मिश्रा

शेखपुरा – चेवाड़ा प्रखंड में गुप्त सूचना के आधार पर करंडेय थाना पुलिस ने नारायणपुर गांव में आयोजित नौ दिवसीय महारुद्र यज्ञ के समापन पर आयोजित मेले से एक कट्टा और दो मोबाइल के साथ एक युवक को खदेड़कर धर दबोचने में सफलता पाई। इस बाबत थाना अध्यक्ष सह पुलिस सब इंस्पेज्टर कुंदन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक इसी थाना क्षेत्र के कुरमुरी गांव निवासी धुसाई राम का पुत्र राम प्रवेश राम बताया गया है।उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवक अपने गांव के साथियों के साथ कट्टा लेकर मेला में घूम रहा था। युवक को कट्टा लेकर मेला में देखे जाने पर लोगो ने इसकी शिकायत पुलिस को की। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मेला स्थल पर पहुंची। पुलिस वाहन को देखकर युवक भागने लगा। जिसे पुलिस बलों ने खदेड़कर धर दबोचा। उसके बदन की तलाशी लिए जाने के बाद युवक द्वारा कमर में छुपाकर रखे गए कट्टा को बरामद कर लिया गया। साथ ही युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर ली। उन्होंने बताया कि युवक के पास से बरामद देसी कट्टा और दो मोबाइल को पुलिस ने जब्त कर ली है। साथ ही उसके विरुद्ध स्थानीय थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कर आज शेखपुरा जेल भेज दिया गया।

Leave a Comment