रिपोर्ट – धर्मेन्द्र कुमार

शेखपुरा- सदर अस्पताल में चार गंभीर बीमारी से ग्रसित रोगियों का मुफ्त इलाज बिहार के टॉप मेदांता हॉस्पिटल में इलाज की सुविधा दिया जायेगा लगाया गया शिविर . इसके लिए स्वास्थ्य विभाग और मेदांता हॉस्पिटल के साथ एग्रीमेंट के तहत इलाज होगा। इसको लेकर शेखपुरा सदर अस्पताल पहुँचे मेदांता चिकित्सक द्वारा कैम्प का आयोजन किया गया।मुफ्त जांच कैम्प का आयोजन शेखपुरा सदर अस्पताल में आयोजित किया गया। मुफ्त मेडिकल हेल्थ चेकअप का शुभारंभ शेखपुरा सदर अस्पताल में हुआ। इस मौके पर उपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि बिहार सरकार ने स्वास्थ्य विभाग और मेदांता सुपर स्पेसलिस्ट हॉस्पिटल के साथ एग्रीमेंट के तहत चार गंभीर जैसे किडनी,हृदय रोग,नस मस्तिष्क और कैंसर जैसे गंभीर विमारी के इलाज के गरीब मरीजो का इलाज अब मुफ्त मेदांता पटना हॉस्पिटल में होगा. जहाँ इन चार बीमारियों का मुफ्त इलाज सरकार के माध्यम से होगा। 
एसीएमओ ने डॉ अशोक कुमार कहा कि इन चार बीमारियों से जूझ रहे मरीजो को कुछ शर्त का पालन करने पर इलाज होगा इसके पूर्व आज मेदान्ता के चिकित्सक के टीम शेखपुरा सदर अस्पताल पहुँच रोगियों की जांच कर रही है और इन बीमारी से ग्रसित रोगियों की इलाज हो जिसकी पहचान की जा रही है। मेडिकल कैम्प को लेकर लोगो की काफी भीड़ उमड़ पड़ी अभी तक करीब 200 से ज्यादा मरीजो ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। इस मौके पर मेदांता अस्पताल के सर्जिकल एनोकोलोजी डॉ हरी प्रसाद अचीनीति, कार्यडिक्ट सर्जन डॉ प्रवीर सिन्हा, युलोजिस्ट डॉ तंजीरुल हसन, मेट्रोलोजी डॉ संतोष कुमार, शेखपुरा के अस्पताल के एसीएममो डॉ अशोक कुमार, अस्पताल प्रबंधक धीरज कुमार, डीपीएम दयानिधि शंकर, डॉ अंजलि आदि लोग मौजूद थे.









