रिपोर्ट – धर्मेन्द्र कुमार

शेखपुरा – सदर प्रखंड के मटोखर दह पर अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से इलाज हेतु सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया। घायल युवक रोशन कुमार ने बताया कि शेखपुरा बाजार से बाइक पर सवार होकर अपने गांव लोदीपुर जा रहा था। इसी बीच मटोखर दह के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी जिसमें से बाइक पर सवार रोशन कुमार एक अन्य युवक घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों के द्वारा इलाज किया जा रहा है। हालांकि स्थिति पूर्णतः ठीक बताई जा रही है.
Author: Darpan News Bihar
Post Views: 96









