
रिपोर्ट – चतुरानंद मिश्रा

शेखोपुरसराय – प्रखंड अंतर्गत सरकारी राशन दूकान पर डीलरों के द्वारा युद्ध स्तर पर सरकारी राशन उपभगताओं का केवाईसी किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीलर सोनी कुमार राजेश सिंह अर्जुन कुमार सीताराम पासवान सहित अन्य डीलर ने बताया की सरकारी राशन दूकान के तमाम उपभोगताओं को डोर टू डोर जा कर डीलर के द्वारा राशन कार्ड में नामांकित लोगों को यह सूचित कराया गया है कि वह जल्द से जल्द राशन कार्ड का केवाईसी कराएं ताकि उपभोगताओं को किफायती दर पर सरकारी राशन दिया जा सकें।
हालांकि इस काम को पुरा करने के लिए प्रखंड के डीलरो के द्वारा युद्ध स्तर पर कार्डधारियों का केवाईसी कराया जा रहा है।
उन्होंने बताया की यदि कार्ड धारी सितम्बर माह तक केवाईसी कराने से वंचित रह जाते हैं तो उन्हें सस्ते दर के सरकारी राशन से वंचित रहना पड़ेगा।
Author: Darpan News Bihar
Post Views: 91









