रिपोर्ट – चतुरानन्द मिश्रा

बरबीघा- प्रखंड के जयरामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत उखदी गांव में एक शादी समारोह के दौरान डीजे पर नाच रहे लोगों ने बाइक सवार की जमकर पिटाई कर दी। बाइक सवार की पहचान भानपुरा निवासी चिंटू पासवान के रूप में की गई है । घायल के द्वारा स्थानीय थाना में प्राथमिक की दर्ज कराई गई है।
घायल चिंटू कुमार ने बताया कि वह बरबीघा बाजार से अपने गांव भानपुरा लौट रहा था तभी उखदी गांव के पास शादी विवाह के दौरान डीजे पर बहुत सारे लोग नाच रहे थे। इसी दौरान वह बाइक का हॉर्न बजाकर निकलना चाहा , जहाँ लोग भड़क गए और हॉर्न बजाने पर गुस्से में आकर बेरहमी से उनकी सभी ने पिटाई कर दी। इस दौरान मोबाइल भी छीन लिया। जेब में रखा पैसे भी ले लिए। बाद में एक व्यक्ति के द्वारा मोबाइल लौटाया गया। इस दौरान पीड़ित व्यक्ति के द्वारा स्थानीय थाना में लिखित आवेदन दिया गया है। पीड़ित चिंटू ने पुलिस से तुरंत कार्यवाई करने का अपिल भी किया है । जिसे लेकर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर जांच पडताल करने में जुट चुकी है।
सूत्रों ने बताया की चिंटू लोजपा रामविलास अनुसूचित जाति अनुसुचित जन जाती बरबीघा के प्रखंड अध्यक्ष भी है.









