देह व्यापार करने वाला गिरफ्तार, रेस्टोरेंट की आड़ में करता था देव व्यापार का धंधा

शेखपुरा- शहर के बाईपास रोड स्थित एक रेस्टुरेंट में देह व्यापार का धंधा चलाने के मामले में फरार होटल संचालक को पुलिस शुक्रवार को गिरफ्तार करने में सफल हुई। गिरफ्तार होटल संचालक शहर के चकदीवान मौहल्ला निवासी स्व नवल किशोर मिश्रा का पुत्र सत्येंद्र कुमार मिश्रा बताया गया है। जो पिछले पंद्रह माह से फरार चल रहा था।छापामारी का नेतृत्व नगर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने की।छापामार दल में एएसआई बृज मोहन सिंह और पंकज कुमार सिंह शामिल थे। इस बाबत थाना अध्यक्ष ने बताया कि गत वर्ष गुप्त सूचना के आधार पर 3 अप्रैल के दिन तत्कालीन एसडीपीओ कल्याण आनंद के नेतृत्व में पुलिस शहर के होटल मारुति रेस्टुरेंट में छापामारी की थी।छापामारी के दौरान देह व्यापार में संलिप्त एक झारखंड के गोड्डा जिला की महिला गिरफ्तार हुई थी। जबकि होटल संचालक और देह व्यापार में शामिल युवक गण पुलिस को चकमा देकर भाग निकले थे। महिला ने देह व्यापार के बदले होटल मालिक द्वारा निर्धारित रकम देने की बात स्वीकार की थी। इस संबंध में नगर थाना के तत्कालीन एएसआई हरे कृष्ण सिंह द्वारा स्थानीय नगर थाना में एक प्राथमिकी होटल मालिक के विरुद्ध दर्ज कराई गई थी। उक्त मामले में गिरफ्तार आरोपी फरार चल रहा था। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने शेखपुरा जेल भेज दी।

Leave a Comment